Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
नागपुर में धूमधाम से निकाली गई रामनवमी शोभायात्रा - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
शोभायात्रा में गडकरी, फडणवीस और बावनकुले विशेष तौर पर हुए शामिल
दिनेश मौदगिल नागपुर/ लुधियाना 27 मार्च : महाराष्ट्र के नागपुर में स्थित पोद्दारेश्वर राम मंदिर से श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर विशाल शोभायात्रा का आयोजन किया गया। पूरे उत्साह और धूमधाम के साथ निकाली गई इस शोभायात्रा में लगभग 50 झांकियां आकर्षण का केंद्र रहीं। हजारों श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह के साथ इस शोभायात्रा का स्वागत किया। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी तथा पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष तौर पर शोभायात्रा में शामिल हुए और शोभा यात्रा का शुभारंभ किया तथा पालकी-पूजन किया। शोभायात्रा में शामिल झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। शोभायात्रा के पूरे मार्ग में ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रीरामनवमी के शुभ अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष पूजा-अर्चना और अभिषेक किया गया। इसके बाद पारंपरिक तरीके से सुसज्जित रथ पर भगवान श्रीराम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमानजी की सुंदर झांकी सजाकर शोभायात्रा निकाली गई। जगह-जगह फूलों की वर्षा कर शोभायात्रा का स्वागत किया गया। ढोल-ताशों, भजन-कीर्तन और जय श्रीराम के नारों से पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न सामाजिक संगठनों ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। श्रद्धालुओं के लिए पानी, प्रसाद और अन्य व्यवस्थाएं की गईं। शोभायात्रा शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुई। रामनवमी के इस उत्सव ने नागपुर शहर में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का अद्भुत माहौल निर्मित किया।