Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर रामनवमी का पर्व जय माता किन्नर मंदिर, बापूधाम सेक्टर 26 में बड़ी ही श्रद्धाभाव और भक्तिमय रूप से मनाया गया। परमपूज्यपाद जय माता मंदिर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी अंतरराष्ट्रीय किन्नर अखाड़ा व जूना अखाड़ा की देखरेख में मंदिर परिसर में कंजक पूजन और 108 कलश के जल से माता का अभिषेक किया गया। परमपूज्यपाद जय माता मंदिर पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 महामण्डलेश्वर माँ कमलीनन्द गिरी महाराज ने बताया कि मंदिर में नवरात्र का पर्व बड़े ही श्रद्धाभाव और भक्तिभाव से मनाया गया। मंदिर में नौ दिन माता के नौ स्वरूपों की मंदिर के 09 पुजारियों द्वारा श्रद्धाभाव से पूजा अर्चना की गई। उन्होंने बताया कि नवरात्र के दौरान रामनवमी अवसर पर 151 कन्याओं एवम लगभग 50 बालकों का पूजन किया गया। इसके अलावा सभी को आशीर्वाद भी दिया गया है। नौ दिन माता की पूजा अर्चना की गई है। आज रामनवमी अवसर पर हवन यज्ञ, माता की आरती, 09 पंडित पूजन सहित कंजक पूजन किया गया ।