Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
पंजाब में विकास को रफ्तार : ₹1000 करोड़ के रोड प्रोजेक्ट्स तेज, लुधियाना में ₹8.59 करोड़ के कार्यों का उद्घाटन। - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/27 मार्च।पंजाब में इंफ्रास्ट्रक्चर विकास को नई गति देते हुए कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने लुधियाना में ₹8.59 करोड़ की लागत से विभिन्न सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इन प्रोजेक्ट्स में विधायक मदन लाल बग्गा के हलके में पुराने जीटी रोड (जालंधर बायपास से बुद्धा दरिया), एलिवेटेड रोड (चांद सिनेमा से जगराओं ब्रिज) और सग्गू चौक से हम्ब्रान रोड तक सड़क का पुनर्निर्माण शामिल है। इनमें से ₹7.07 करोड़ पुराने जीटी रोड व एलिवेटेड रोड पर और हल्का वेस्ट के तहत पॉश इलाके उधम सिंह और किचलू नगर को जोड़ती मुख्य सड़क पर सग्गू चौक–हम्ब्रान रोड के निर्माण पर ₹1.52 करोड़ खर्च किए जा रहे हैं। वही उन्होंने अगले २४ घंटों में हलवारा एयरपोर्ट से जुडी एक बड़ी खबर आने की बात कह पूरे शहर वासियों में उत्सुकता का माहौल बना दिया। जिसके बाद चर्चाएं छिड़ गई की अगले २४ घंटों में हलवारा एयरपोर्ट से फ्लाइट की ऑनलाइन बुकिंग शुरू हो सकती है। मंत्री अरोड़ा ने बताया कि राज्यभर में सड़क ढांचे को मजबूत करने के लिए ₹1000 करोड़ के प्रोजेक्ट्स अप्रैल अंत तक पूरे किए जाएंगे। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने और गड़बड़ी मिलने पर ठेकेदारों को ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश दिए। साथ ही, सड़कों की 5 साल तक मेंटेनेंस की जिम्मेदारी भी संबंधित ठेकेदारों की होगी। उन्होंने कहा कि Buddha Dariya के पुनर्जीवन के लिए भी तेजी से काम हो रहा है और जमीन पर सकारात्मक बदलाव दिखने लगा है। इसके अलावा, गड्ढों की मरम्मत के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। इसी दौरान सराभा नगर में एक नुक्कड़ बैठक में बोलते हुए अरोड़ा ने पंजाब सरकार के चार साल के कार्यकाल की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने दावा किया कि पंजाब को केंद्र सरकार द्वारा शिक्षा, सड़क सुरक्षा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में नंबर-1 राज्य का दर्जा मिला है। उन्होंने बताया कि राज्य में हर परिवार को 300 यूनिट मुफ्त बिजली मिल रही है, किसानों को निर्बाध बिजली आपूर्ति दी जा रही है और इसे धान सीजन तक 95% तक बढ़ाया जाएगा। इसके अलावा, हर पंजाबी के लिए ₹10 लाख तक की कैशलेस स्वास्थ्य बीमा योजना लागू की गई है। अरोड़ा ने यह भी घोषणा की कि महिलाओं को जल्द ही ₹1000 से ₹1500 प्रति माह आर्थिक सहायता दी जाएगी। उन्होंने विश्वास जताया कि पंजाब जल्द ही देश का नंबर-1 राज्य बनेगा और बेहतरीन सड़क ढांचे के साथ स्वच्छ और विकसित प्रदेश के रूप में उभरेगा।