Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
गांव चूंग और मेहता में बनाए जाएंगे खेल मैदान अमृतसर, 3 जनवरी। मुख्यमंत्री पंजाब श्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार प्रदेश के गांवों के सर्वांगीण विकास को लेकर विशेष रूप से प्रतिबद्ध है। युवाओं को खेलों से जोड़ने के उद्देश्य से राज्य भर में 3000 से अधिक खेल स्टेडियम बनाए जा रहे हैं, ताकि पंजाब के युवा खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें और “रंगला पंजाब” के निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभा सकें। यह बात कैबिनेट मंत्री श्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ. ने जंडियाला गुरु विधानसभा क्षेत्र के गांव चूंग और मेहता में करीब 74 लाख रुपये की लागत से बनने वाले दो खेल स्टेडियमों का नींव पत्थर रखते हुए कही। कैबिनेट मंत्री ने जानकारी दी कि गांव चूंग में 36 लाख रुपये तथा गांव मेहता में 37.77 लाख रुपये की लागत से खेल मैदानों का निर्माण किया जाएगा। इन दोनों खेल स्टेडियमों में वॉलीबॉल ग्राउंड, हाई मास्क लाइटें, नए बाथरूम, फुट लाइटें सहित अन्य आवश्यक सुविधाएं विकसित की जाएंगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार युवाओं को खेलों से जोड़ने के लिए लगातार ठोस कदम उठा रही है। खेल गतिविधियों से जहां युवाओं का मानसिक और शारीरिक विकास होता है, वहीं वे नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से भी दूर रहते हैं। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि इन सभी कार्यों के लिए ठेकेदारों को जिम्मेदारी सौंप दी गई है और निर्माण कार्य निर्धारित समय-सीमा के भीतर पूरा किया जाएगा। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्य उच्च गुणवत्ता के हों और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने सख्त शब्दों में कहा कि यह जनता का धन है और इसका सही व पारदर्शी उपयोग सुनिश्चित किया जाना चाहिए।