Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। चंडीगढ़ के मनीमाजरा वार्ड नंबर-4 स्थित इंदिरा कॉलोनी में लंबे समय से टूटी और जर्जर सड़कों की समस्या को देखते हुए आज शहर की डिप्टी मेयर और क्षेत्रीय पार्षद सुमन शर्मा ने पेवर ब्लॉक लगाने के कार्य का शुभारंभ करवाया। पिछले काफी समय से कॉलोनी की सड़कों की हालत खराब होने के कारण स्थानीय लोग परेशान थे और बार-बार मरम्मत की मांग कर रहे थे। सड़कें टूटी होने के कारण आवाजाही में भी दिक्कत आ रही थी, जिससे लोगों में निराशा का माहौल बना हुआ था। स्थानीय निवासियों की मांग को ध्यान में रखते हुए आज नगर निगम की टीम की मौजूदगी में सड़कों पर पेवर ब्लॉक बिछाने का काम औपचारिक रूप से शुरू कर दिया गया। इस दौरान निगम के अधिकारियों ने भी मौके पर पहुंचकर कार्य का निरीक्षण किया और लोगों को आश्वासन दिया कि काम जल्द और गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान नगर निगम के एसडीओ बलराज छिकारा सहित इंदिरा कॉलोनी के कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। इनमें राजकुमार सैनी, चंदन सिंह, सीमा, अनीता जायसवाल, रावत, कमल मोरिया, अमित बिरला, अनीता असवाल, ज्योति, विनोद शर्मा, सोनू शर्मा और राजीव गोदियाल सहित अन्य लोग शामिल थे। स्थानीय लोगों ने इस पहल के लिए डिप्टी मेयर का धन्यवाद करते हुए उम्मीद जताई कि सड़क बनने के बाद कॉलोनी में आवागमन की समस्या दूर हो जाएगी।