Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च। शहर के सेक्टर-33 में एक डिलीवरी ब्वाय के संदिग्ध हालत में मिलने का मामला सामने आया है, जिसने स्थानीय लोगों में हड़कंप मचा दिया। युवक के पास ऑनलाइन ग्रॉसरी डिलीवरी प्लेटफॉर्म Blinkit का बैग था, जिससे वह ड्यूटी पर होने की आशंका जताई गई। पुलिस के मुताबिक, युवक की पहचान सुनील (24) के रूप में हुई है, जो धनास स्थित ईडब्ल्यूएस कॉलोनी का निवासी है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि वह काफी देर तक एक ही स्थान पर खड़ा रहा और संतुलन बनाए रखने में असमर्थ दिखाई दे रहा था। उसकी हालत देख राहगीरों ने तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना दी। मौके पर पहुंची सेक्टर-34 थाना पुलिस की टीम युवक को अपने साथ ले गई और उसे मेडिकल जांच के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया। शुरुआती तौर पर लोगों ने आशंका जताई कि युवक नशे की हालत में हो सकता है, लेकिन पुलिस के अनुसार मेडिकल रिपोर्ट में शराब या किसी अन्य नशीले पदार्थ के सेवन की पुष्टि नहीं हुई। पुलिस ने बताया कि एहतियात के तौर पर युवक को रात भर हिरासत में रखा गया और बाद में ड्यूटी मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जमानत बांड भरने के बाद रिहा कर दिया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और युवक के पास मिले डिलीवरी बैग को लेकर संबंधित कंपनी से संपर्क साधने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस का कहना है कि पूरे मामले की परिस्थितियों को देखते हुए अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है।