Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/27 मार्च।मनीमाजरा क्षेत्र में लगातार बढ़ रही चोरी, छीना-झपटी और नशे की गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए आज ऑल मनीमाजरा वेल्फेयर एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल प्रधान एस.एस. परवाना के नेतृत्व में मनीमाजरा थाना प्रभारी इंस्पेक्टर सरदार मनिंदर सिंह से मिलकर एक ज्ञापन सोंपा। प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्र की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और पुलिस प्रशासन से ठोस कदम उठाने की मांग की। ​प्रतिनिधिमंडल में शामिल सदस्य: ​इस अवसर पर एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सुभाष धीमान, महासचिव राजबीर सिंह भारतीय, समाजसेवी राजीव ढींगरा, हरिकेश वर्मा, सुनील जयसवाल, घनशयाम सिंहानिया, ममता राजपूत, रूपाली, बाबू लाल, नरेन्द्र सिंह, बबीता रानी एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति मुख्य रूप से उपस्थित रहे। ​मुख्य समस्याएं और संवेदनशील इलाके: ​प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रभारी को अवगत कराया कि मनीमाजरा के विभिन्न हिस्सों में असामाजिक तत्वों का जमावड़ा बढ़ गया है। विशेष रूप से निम्नलिखित मुद्दे उठाए गए: ​वाहनों में तोड़फोड़: RIMT स्कूल और शिवालिक गार्डन के नजदीक खड़ी गाड़ियों के पिछले दिनों शीशे तोड़े गए और वाहनों को नुकसान पहुँचाया गया। ये वारदात आए दिन असमाजिक तत्व अंजाम दे रहे हैं। ​नशा और छीना-झपटी: क्षेत्र में बढ़ती नशे की घटनाओं के कारण चोरी और राहजनी का डर बना रहता है। ​ रात के समय अंधेरे और सुनसान जगहों पर महिलाओं के साथ अप्रिय घटना होने की आशंका बनी रहती है। ​ ​एसोसिएशन ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि मनीमाजरा की सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद करने के लिए तुरंत प्रभाव से निम्नलिखित कार्य किए जाएं: संवेदनशील इलाकों में पुलिस बीट बॉक्स स्थापित किए जाएं।क्षेत्र में पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाई जाए ताकि गश्त तेज हो सके।शिवालिक गार्डन और स्कूलों के आसपास रात के समय पीसीआर की तैनाती और गश्त को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। ​थाना प्रभारी का आश्वासन: थाना प्रभारी मनिंदर सिंह ने सभी सदस्यों की बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वासन दिया कि मनीमाजरा के निवासियों की सुरक्षा उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने जल्द ही चिन्हित इलाकों में गश्त बढ़ाने और शरारती तत्वों पर नकेल कसने का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि जहाँ बीट बाक्स की जरूरत है वहां बीट बाक्स बनाए जाएंगे।