Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 26 March : शहर में पुलिस द्वारा सील किए गए होटलों में चोरी की बड़ी घटना सामने आई है, जिससे पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े हो गए हैं। जानकारी के अनुसार, कुछ समय पहले जीरकपुर पुलिस ने शहर के कई होटलों और स्पा सेंटरों पर कार्रवाई करते हुए कथित गैरकानूनी गतिविधियों के चलते उन्हें सील कर दिया था। बताया जा रहा है कि होटल मालिकों ने अदालत का दरवाजा खटखटाया और कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद हाल ही में होटलों को खोलने की अनुमति प्राप्त की। इसके बाद जब होटल मालिक पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और वीडियोग्राफी के बीच सील खोली गई, तो अंदर का नजारा देखकर सभी हैरान रह गए। होटलों के भीतर से एसी के पाइप, कमरों में लगी एलईडी, पानी की मोटरें, इनवर्टर सहित अन्य कीमती सामान गायब था। चोरी हुए सामान की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। होटल मालिक प्रीत ने बताया कि जीरकपुर-पंचकूला रोड पर स्थित उनके तीन होटल संगम, चिराग और गिन्नी करीब तीन महीने पहले पुलिस के आदेश पर सील किए गए थे। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस कार्रवाई के दौरान होटल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने साथ ले गई थी, जिससे चोरी की कोई रिकॉर्डिंग उपलब्ध नहीं है। ऐसे में यह सवाल उठता है कि जब होटल पुलिस की निगरानी में सील थे, तो उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी। गौरतलब है कि तीन दिन पहले पुलिस द्वारा बंद करवाए गए होटल में एक युवक द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला भी सामने आया था, जिससे सुरक्षा व्यवस्था पर और गंभीर प्रश्न खड़े हो गए हैं। होटल मालिकों ने पुलिस से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर चोरी करने वालों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनका नुकसान पूरा कराया जाए।