Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
आस्था और उत्साह के साथ निकली शोभायात्रा, जगह-जगह हुआ स्वागत ,
श्रीराम जन्मोत्सव पर धार्मिक कार्यक्रमों की धूम, श्रद्धालुओं में दिखा उत्साह
जीरकपुर 26 March : मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर जीरकपुर क्षेत्र में गुरुवार को भव्य शोभायात्रा और विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन श्रद्धा, आस्था और उत्साह के साथ किया गया। पूरे शहर में भक्तिमय माहौल देखने को मिला और श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह नजर आया। यह आयोजन पूज्य जगद्गुरु भुवनेश्वरी नन्द गिरी जी महाराज (जूना अखाड़ा), पीठाधीश्वर काली माता मंदिर पटियाला, माँ कामाख्या देवी (असम) एवं माँ ज्वाला देवी (कांगड़ा) के दिशा-निर्देशन एवं आशीर्वाद से संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिंदू एड इंटरनेशनल के प्रेसिडेंट दीपांशु सूद ने की। शोभायात्रा दोपहर करीब 12 बजे बलटाना मार्केट से शुरू हुई, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यात्रा में आकर्षक झांकियां, धार्मिक ध्वज और भजन-कीर्तन मंडलियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं। श्रद्धालु ‘जय श्रीराम’ के जयकारों के साथ पूरे मार्ग में भक्ति रस में डूबे नजर आए। यह शोभायात्रा बलटाना, धाकोली और पीर मुछाला सहित विभिन्न प्रमुख क्षेत्रों से गुजरते हुए शालीमार एन्क्लेव, धाकोली स्थित गौशाला में जाकर सम्पन्न हुई। यात्रा मार्ग में फर्नीचर मार्केट, बलटाना मुख्य बाजार, वसंत विहार, कृष्णा एन्क्लेव, सॉलिटायर डिवाइन, शिवा एन्क्लेव, कामधेनु सोसाइटी, मोतीयाज, गणेश विहार और शिव मंदिर रेलवे फाटक समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया। इसके अलावा जगह-जगह जल सेवा, प्रसाद वितरण और लंगर की विशेष व्यवस्थाएं भी की गईं, जिससे श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो। कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के जीवन और उनके आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उनका जीवन सत्य, धर्म, कर्तव्य और आदर्श शासन का प्रतीक है, जो आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। कार्यक्रम के अंत में अध्यक्ष दीपांशु सूद ने सभी श्रद्धालुओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में एकता, सद्भाव और सांस्कृतिक जागरूकता को बढ़ावा देते हैं।