Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
श्री राम सेवा समिति द्वारा हरमिलाप नगर फेज-2, बलटाना में श्री राम नवमी के पावन अवसर पर श्री सुंदरकांड के पाठ एवं लंगर का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्री राम के प्रति अपनी आस्था प्रकट की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में श्री मनप्रीत सिंह संधू (बन्नी संधू) विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए सभी हलका वासियों श्री राम नवमी की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे और सद्भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में समिति के चेयरमैन श्री पवन शर्मा, प्रधान श्री राज मनी तिवारी, व्यवस्थापक डॉ. अजय प्रकाश, भंडारा प्रबंधक ओ. पी. पहवा, कोषाध्यक्ष बहन शशि तिवारी, प्रचारिका बहन कावेरी, प्रचारक श्री दीपक नेगी, श्री मनीष गुसाईं, श्री निर्मल राय, श्री करतार चंद, सलाहकार श्री सुरेंद्र वर्मा, प्रबंधक अवधेश चौरसिया, मंच संचालक श्री दिपांशु तिवारी तथा प्रचार सचिव राम बहादुर शर्मा सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के अंत में समिति की मीडिया प्रभारी डॉ. राशि अय्यर ने सभी अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का धन्यवाद करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी के सहयोग की सराहना की।