Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
सुनील पांडे लुधियाना 3 जनवरी। बस्ती जोधेवाल के पास एक नगर निगम के कर्मचारी पर जानलेवा हमला हुआ। जिसमे नगर निगम कर्मचारी विनोद घायल हो गया। विनोद का कहना है कि किसी पुरानी रंजिश को लेकर लखबीर सिंह द्वारा नगर निगम के कर्मचारी विनोद कुमार पर हमला किया। हमलावर बहादुर के रोड का रहने वाला है और वह ई-रिक्शा चलाता है। विनोद कुमार ने बताया कि अगर वहां मौजूद आसपास के लोग हमलावर को नहीं रोकते तो हमलावर लखबीर सिंह विनोद कुमार को जान से मार देता। मौजूद लोगों ने हमलावर को पकड़कर थाना बस्ती जोधेवाल ले गए। जहां पर पुलिस वालों ने यह घटना दरेसी थाने के अंतर्गत आती है कह कर उनको दरेसी थाना जाने को कहा। लोग हमलावर व कर्मचारी को लेकर दरेसी थाने पहुंचे। जहाँ हमलावर को पुलिस के हवाले कर दिया गया। विनोद सलेम टाबरी का रहने वाला है और वह सफ़ाई का कार्य करता है। विनोद कुमार बाल सिंह नगर के पास अपना कार्य कर रहा था। तभी लखबीर सिंह द्वारा चाकू से उनके ऊपर कई वार किए गए। थाना दरेसी के एएसआई हरपाल सिंह ने बताया कि घायल विनोद कुमार के बयान पर मामला दर्ज कर लिया गया है और हमलावर से पूछताछ की जा रही है।