Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/26 मार्च।फाज़िलका के अबोहर की रहने वाली 22 वर्षीय रिद्धिमा अपने लिवइन पार्टनर ओम तरुण शिव के साथ मोहाली के सेक्टर-80 स्थित एक पीजी में रहती थी। जहाँ वह मोहाली की एक प्राइवेट कंपनी में काम करती थी। 27 फरवरी को तरुण के साथ तीखी बहस के बाद 28 फरवरी को रिद्धिमा ने फंदा लगाकर आत्महत्या करली। यह घटना पीजी में लगे सीसीटीवी में कैद हुई थी। आत्महत्या से पहले उसने कनाडा में रह रही अपनी सहेली को आपबीती सुनाई थी। सहेली के बियानो के अनुसार जिस पीजी में दोनों रहते थे वो तरुण के आधार कार्ड से किराये पर लिया था। तरुण रिद्धिमा का मानसिक और शरीरिक शोषण करता था। जानकारी मिलते ही परिजनों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने रिद्धिमा की मां की शिकायत पर उसके लिव-इन पार्टनर के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने और प्रताड़ना का मामला दर्ज किया है। उस पर आरोप है कि वह रिद्धिमा से शादी नहीं कर रहा था और उसकी शादी कहीं दूसरी जगह भी नहीं होने दे रहा था। फिलहाल, आरोपी फरार है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापे मार रही है। यह मामला करीब एक माह पहले का है, लेकिन मामले में जांच के बाद पुलिस ने 25 मार्च को ही FIR दर्ज की है। पुलिस के अनुसार, लिव-इन पार्टनर के साथ विवाद के बाद रिद्धिमा मानसिक तनाव में थी। पुलिस अब रिद्धिमा के मोबाइल का डंप डेटा और सहेली के साथ हुई बातचीत के रिकॉर्ड खंगाल रही है, ताकि आरोपी की लोकेशन और प्रताड़ना के पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें।