राजोरी/यूटर्न/26 मार्च। राजौरी जिले के कल्लार क्षेत्र में गुरुवार को हुए एक सड़क हादसे में एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई, जबकि उनके पति घायल हो गए। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
अधिकारियों के अनुसार, आज सुबह कल्लार में एक मारुति स्विफ्ट कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में डिग्री कॉलेज पुंछ में तैनात असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ. तबस्सुम नाज़ की मौके पर ही मौत हो गई।
उनके साथ मौजूद उनके पति को कई चोटें आईं, जिन्हें इलाज के लिए सरकारी मेडिकल कॉलेज (जीएमसी) राजौरी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए आगे की जांच शुरू कर दी है।