Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/26 मार्च। चैत्र नवरात्रि के पावन उपलक्ष्य में जगराओं पुल स्थित श्री दुर्गा माता मंदिर में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। अंसल एस्टेट व अंसल वेल्थ एडवाइजर्स के एस.एस. खुराना एवं ट्रस्ट परिवार द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के सातवें दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के साथ कथा का विश्राम हुआ।वृंदावन से पधारे कथा व्यास श्रीमद् जगद्गुरु वेणुगोपाल शरण महाराज ने कथा के मुख्य यजमान एस.एस. खुराना परिवार का विशेष धन्यवाद किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा मानव जीवन को सही दिशा देने वाली दिव्य ज्योति है। इस कथा के श्रवण मात्र से मनुष्य के पापों का नाश होता है और उसे प्रभु भक्ति की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि जो भी श्रद्धालु सच्चे मन से भगवान का स्मरण करता है, उसके जीवन में सुख, शांति और समृद्धि स्वतः ही आ जाती है। महाराज जी ने कामना की कि श्री ठाकुर जी की कृपा सदा खुराना परिवार पर बनी रहे और वे इसी प्रकार धर्म सेवा एवं कथा आयोजन करते रहें।इस अवसर पर मुख्य यजमान एस.एस. खुराना ने कहा कि यह सब प्रभु की असीम कृपा और गुरुजनों के आशीर्वाद से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन उनके लिए सौभाग्य की बात है और भविष्य में भी वे इसी तरह धार्मिक आयोजनों के माध्यम से समाज सेवा करते रहेंगे। खुराना जी ने कथा व्यास महाराज जी, मंदिर ट्रस्ट, सहयोगी सदस्यों एवं सभी श्रद्धालुओं का हृदय से धन्यवाद करते हुए कहा कि सभी के सहयोग से यह भव्य आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ है।