Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/यूटर्न/26 मार्च।अमृतसर जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव तेड़ी में प्रेम विवाह को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसा तक पहुंच गया। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने गुस्से में आकर लड़के के घर में घुसकर जमकर तोड़फोड़ की। पीड़ित पक्ष के अनुसार, गांव निवासी सुलखन के बेटे करन और साक्षी ने अपनी मर्जी से शादी की थी, जिसका लड़की के परिवार ने विरोध किया। सुलखन का कहना है कि शादी के बाद वह लड़की के परिवार को मनाने भी गया और सम्मान स्वरूप अपनी पगड़ी उनके चरणों में रखी, लेकिन बात नहीं बनी। इसके बाद परिवार डर के कारण घर को ताला लगाकर बाहर चला गया। इसी दौरान आरोप है कि लड़की पक्ष के लोगों ने घर में घुसकर लाखों रुपये का नुकसान किया और यहां तक कि घर में रखे कबूतरों को भी मार दिया। दूसरी ओर, लड़की के परिवार ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज किया है। उनका कहना है कि करन उनकी बेटी को शादी से दो दिन पहले भगा ले गया था, जिससे उनकी पहले से तय शादी प्रभावित हुई। उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने किसी तरह की तोड़फोड़ नहीं की और उनके खिलाफ लगाए गए आरोप बेबुनियाद हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयानों के आधार पर सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है और जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।