Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/26मार्च। वाहन चोरों पर नकेल कसने के लिए चलाए गए अभियान के तहत थाना सिटी जगरांव की पुलिस ने एक कथित आदतन वाहन चोर को चोरी के ऑटो रिक्शा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए जांच अधिकारी एएसआई (ASI) शमिंदरजीत सिंह ने बताया कि वह अपनी पुलिस पार्टी के साथ संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग के संबंध में मलक चौक जगरांव में मौजूद थे। इसी दौरान उन्हें एक मुखबिर ने गुप्त सूचना दी कि लवप्रीत सिंह उर्फ लवली पुत्र ज्ञान सिंह वासी गांव सेखूपुरा (वर्तमान निवासी गांव ढट्ट, जिला लुधियाना), जो कि वाहन चोरी करने का आदी है, आज भी एक चोरी का बिना नंबर वाला सवारी ऑटो रिक्शा बेचने की फिराक में है। सूचना के आधार पर पुलिस पार्टी द्वारा तुरंत कार्रवाई करते हुए अलीगढ़ पुल के पास नाकाबंदी की गई और कथित आरोपी लवप्रीत सिंह उर्फ लवली को चोरी के ऑटो रिक्शा सहित काबू कर लिया गया। पुलिस द्वारा उक्त व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आगे की पूछताछ की जा रही है, जिससे और भी खुलासे होने की संभावना है।