Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/26 मार्च। आदर्श नगर गली नंबर 7, वार्ड नंबर 13 में पिछले चार से पांच दिनों से पानी की भारी किल्लत बनी हुई है। स्थिति इतनी खराब हो गई है कि लोगों को अपनी रोजमर्रा की जरूरतें पूरी करने के लिए निजी टैंकर मंगवाकर पानी भरना पड़ रहा है। इससे लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ भी पड़ रहा है और परेशानी लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि समस्या को लेकर नगर परिषद के प्रधान को कई बार फोन किया गया, लेकिन उन्होंने फोन उठाना जरूरी नहीं समझा। इसके अलावा नगर परिषद के ईओ, जेई और जल बोर्ड के जेई को भी बार-बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकला है। वहीं, वाटर सप्लाई इंस्पेक्टर और सीवर बोर्ड के जेई का कहना है कि इलाके में पाइप बदलने का काम चल रहा है। उनके अनुसार, एक-दो घंटे के भीतर पानी की सप्लाई बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल लोग प्रशासन के आश्वासनों पर नजर टिकाए हुए हैं। यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्रवासियों में रोष बढ़ सकता है और वे विरोध प्रदर्शन करने को मजबूर हो सकते हैं।