Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना 03 Jan : भारतीय विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ऊधम सिंह नगर लुधियाना के युवा नवोन्मेषकों ने स्कूल युवा विचार प्रतियोगिता में राष्ट्रीय स्तर पर ख्याति अर्जित कर विद्यालय का नाम पर चार चांद लगा दिए। यूवी-एंजेर्स परियोजना के माध्यम से नवोन्मेषी युवा वैज्ञानिकों ने अपनी असाधारण रचनात्मकता और समस्या-समाधान कौशल का प्रदर्शन किया। विद्यालय की टीम ने देश भर में से कुल 2000 से अधिक प्रविष्टियों वाले के कठिन दौर को पार कर शीर्ष 500 टीमों में स्थान प्राप्त किया। हमारे विद्यालय की विजयी पांच सदस्यीय टीम का नेतृत्व कक्षा नौवीं के मेधावी छात्र यथार्थ ने किया तथा इस टीम में प्रतिभाशाली सहभागी कक्षा नौवीं के छात्र प्रथम पुरी , गर्वित ममता और जसलीन शामिल थे। यह टीम अपने अथक परिश्रम के बल पर नवोन्मेषी विचार के साथ प्रतियोगिता के दूसरे दौर में पहुंच गई।जो राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के अनुरूप विचार-मंथन, सहयोग और आलोचनात्मक सोच की को दर्शाता है।एसटीईएम में उत्कृष्टता और युवा सशक्तिकरण पहलों के प्रति समर्पण की पुष्टि करते हुए, प्रधानाचार्या श्रीमती सीमा गुप्ता जी ने छात्रों और उनके मार्गदर्शक श्री नरेंद्र सिंह रावत को हार्दिक बधाई देते हुए भविष्य के प्रयासों के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।