Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
रक्तदान एक सामाजिक कार्य: एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी लुधियाना/यूटर्न/26 मार्च। 1989 से मानवता की सेवा को समर्पित न्यू यंग फाइव स्टार क्लब, भोला बाबा रत्न मुनि जैन युवा सोसायटी और मां वैष्णो देवी चैरिटेबल अस्पताल की ओर से 31 मार्च को भगवान महावीर जयंती के उपलक्ष्य में 49वां विशाल राज्यस्तरीय रक्तदान कैंप सुंदर नगर स्थित किंग पैलेस में आयोजित किया जाएगा। कैंप की तैयारियां जोरों-शोरों से जारी हैं। इसे सफल बनाने के लिए विभिन्न सामाजिक संस्थाओं के साथ लगातार बैठकें की जा रही हैं और लोगों को आमंत्रित करने का अभियान भी तेज कर दिया गया है। इसी कड़ी में रख बाग स्थित पक्षी धाम में पक्षी सेवा सोसायटी के चेयरमैन दर्शन लाल बवेजा व सदस्यों को कैंप का निमंत्रण दिया गया। इस दौरान राजेश जैन बॉबी की टीम ने पक्षियों की सेवा करते हुए दाना भी डाला और समाज सेवा का संदेश दिया। इस मौके पर गौतम जालंधरी, विक्की कुन्द्रा, हनी जैदका, अजय सिक्का, अशोक साई, डी.के. अरोड़ा, राकेश ननचाहल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे। इसके अलावा रक्तदान कैंप के लिए विभिन्न संस्थाओं और गणमान्य व्यक्तियों को भी निमंत्रण दिया गया, जिनमें आईडीपी इंटरनेशनल एजुकेशन इंस्टीट्यूट से हरजोत सिंह थिंड, तान्या मुटरेजा, ग्लोरियस लेडीज क्लब से रुचिका थापर, मेघा श्री, मोना लहरी, एंकर सिद्धक़ सिंह, रोहित गुंबर, मुनीश बहल, डॉ. अदिति बांसल, जतिंदर जैन, एडवोकेट सुमित शर्मा, एडवोकेट हर्ष शर्मा, एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी, सेल टैक्स कमिश्नर रणधीर सिंह गिल, गुरमीत कुमार, संजीव गुप्ता, टी.एस. थापर, अभिषेक जैन, नवीन जैन और अभिनव जैन शामिल हैं।इसके साथ दर्शन लाल बवेजा ने कहा कि समाजसेवा के ऐसे कार्य लोगों को एकजुट करते हैं और मानवता के प्रति जागरूकता बढ़ाते हैं। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और सभी को इसमें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। एडवोकेट वरिंदर शर्मा बॉबी ने कहा कि रक्तदान एक सामाजिक कार्य है।टैक्सेशन डिपार्टमेंट्स सहित कैंप में शामिल होगे।