Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से बांधा समां, गणमान्य अतिथियों ने दी शुभकामनाएं
डेराबस्सी 25 March : लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज में ईद-उल-फितर का पावन पर्व बड़े उत्साह और उल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कॉलेज परिसर में रंगारंग कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें छात्रों और स्टाफ ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में लॉन्गोवाल ग्रुप ऑफ कॉलेजेज के वाइस चेयरमैन डॉ. कपिल कत्याल, लॉन्गोवाल पॉलिटेक्निक कॉलेज की प्रिंसिपल डॉ. रोजी कत्याल तथा लॉन्गोवाल अकादमिक कॉलेज के प्रिंसिपल व एडमिशन डायरेक्टर डॉ. विनोद कत्याल विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान कॉलेज परिसर में भाईचारे, सांस्कृतिक समरसता और उत्सव की झलक साफ देखने को मिली। छात्रों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से ईद के महत्व और संदेश को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया, जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। अपने संबोधन में गणमान्य अतिथियों ने छात्रों को ईद-उल-फितर की शुभकामनाएं दीं और उनकी ऊर्जावान भागीदारी व शानदार प्रस्तुतियों की प्रशंसा की। उन्होंने छात्रों को भविष्य में भी ऐसे सांस्कृतिक आयोजनों में सक्रिय भागीदारी निभाने और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान लगाए गए फूड स्टॉल्स ने भी सभी का ध्यान आकर्षित किया। विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों ने न केवल माहौल को और भी खुशनुमा बनाया, बल्कि उत्सव की खुशी को दोगुना कर दिया।