Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च। शहर के प्रमुख पर्यटन स्थल सुखना लेक पर 27 और 28 मार्च 2026 को होने वाले एयर शो के मद्देनज़र चंडीगढ़ ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सुरक्षा और सुचारू व्यवस्था को देखते हुए दोनों दिन सुबह 8:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक कई प्रमुख सड़कों पर वाहनों की आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी। इन मार्गों पर रहेगा ट्रैफिक प्रतिबंध: • ओल्ड बैरिकेड चौक (सेक्टर 1/3/4) से उत्तर मार्ग होते हुए हीरा सिंह चौक (सेक्टर 5/6-7/8) तक • न्यू बैरिकेड चौक (सेक्टर 3/4/9/10) से विज्ञान पथ होते हुए हीरा सिंह चौक तक • सेंट कबीर लाइट प्वाइंट से चंडीगढ़ गोल्फ क्लब होते हुए हीरा सिंह चौक तक इसके अलावा इन रूट्स पर पैदल आवाजाही भी सुबह 8:00 से दोपहर 1:00 बजे तक प्रतिबंधित रहेगी। सिर्फ शटल बस से ही मिलेगी एंट्री प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दर्शकों को सीधे सुखना लेक जाने की अनुमति नहीं होगी। सभी को निर्धारित पिकअप प्वाइंट्स पर पहुंचकर शटल बस सेवा के माध्यम से ही कार्यक्रम स्थल तक जाना होगा। निर्धारित पिकअप प्वाइंट्स: • रेलवे कॉलोनी ग्राउंड, मनीमाजरा • दशहरा ग्राउंड, हाउसिंग बोर्ड के सामने, मनीमाजरा • परेड ग्राउंड व Hotel शिवालिक व्यू के पास सेक्टर-17 • रैली ग्राउंड, सेक्टर-25 • मेला ग्राउंड (श्याम मॉल के सामने), सेक्टर-34 • काला ग्राम के सामने अप्पल सोसाइटी पार्किंग, मनीमाजरा • द ललित चंडीगढ़ व डीटी मॉल के पास, आईटी पार्क मनोरंजन गतिविधियां रहेंगी बंद एयर शो के दौरान दोनों दिन सुखना लेक पर आम जनता के लिए सभी मनोरंजन गतिविधियां बंद रहेंगी। आपातकालीन सेवाओं को मिलेगी छूट प्रशासन ने बताया कि मेडिकल इमरजेंसी, एंबुलेंस और अन्य आवश्यक सेवाओं के वाहनों की आवाजाही सुचारू रूप से सुनिश्चित की जाएगी। साथ ही जरूरत पड़ने पर अन्य मार्गों पर भी ट्रैफिक डायवर्ट किया जा सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे एडवाइजरी का पालन करें और निर्धारित मार्गों व शटल सेवा का ही उपयोग करें, ताकि एयर शो के दौरान किसी प्रकार की असुविधा न हो।