Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/25 मार्च।चैत्र नवरात्रों के पावन अवसर पर मनीमाजरा स्थित मां भगवती डिस्पेंसरी (संतोषी माता मंदिर) में भक्ति और सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिला। यहां आयोजित धार्मिक कार्यक्रम और विशाल लंगर में सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भाग लेकर माता रानी के चरणों में शीश नवाया और आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम का आयोजन डिस्पेंसरी की मुख्य सेवादार डॉ. अंशु बंसल और करण बंसल द्वारा अपने परिवार सहित किया गया। उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना के बाद लंगर की शुरुआत करवाई। इस आयोजन में माता मंसा देवी ट्रस्ट का विशेष सहयोग रहा, जिनकी देखरेख में लंगर की व्यवस्थाएं की गईं। मंदिर परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम के दौरान भजनों की मधुर धुनों से वातावरण भक्तिमय हो गया। श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर बड़े उत्साह के साथ प्रसाद ग्रहण किया। लंगर का आयोजन माता अन्नपूर्णा और संतोषी माता मंदिर परिसर में किया गया, जहां सेवा भाव से लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर शहर की कई गणमान्य हस्तियां भी मौजूद रहीं, जिनमें संतोषी माता मंदिर के महंत एवं समाजसेवी रामेश्वर गिरी, ऑल मनीमाजरा वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान एस.एस. परवाना, चेयरमैन सुभाष धीमान और मनीमाजरा ईडब्ल्यूएस रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजबीर सिंह भारतीय शामिल रहे। सभी अतिथियों और सेवादारों ने लंगर वितरण में सहयोग करते हुए सेवा भाव का परिचय दिया। इस अवसर पर डॉ. अंशु बंसल और करण बंसल ने कहा कि माता रानी की कृपा और श्रद्धालुओं के सहयोग से ही मानव सेवा का यह कार्य संभव हो पाता है।