Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/यूटर्न/25 मार्च।लुधियाना जिले में देहात पुलिस ने रायकोट-बरनाला चौक पर वाहन चालकों से पैसे मांगने के आरोप में एक एएसआई और एक होमगार्ड को लाइन हाजिर कर दिया है। यह कार्रवाई सोशल मीडिया पर वायरल हुए वीडियो के बाद की गई, जिसमें दोनों पुलिसकर्मी नाका लगाकर वाहन चालकों से ‘एंट्री फीस’ वसूलते दिख रहे थे। वीडियो के अनुसार, एएसआई सिकंदर सिंह और होमगार्ड जसवीर सिंह वाहनों की चेकिंग के बहाने ड्राइवरों से एक हजार रुपये की मांग कर रहे थे और पैसे न देने पर 20 हजार रुपए का चालान काटने की धमकी दे रहे थे। वीडियो में यह भी बताया गया कि कोई वाहन चालक पैसे देने से इनकार करता, तो उस पर चालान काटने का दबाव बनाया जाता, ताकि वह डर के कारण पैसे देने को मजबूर हो जाए। वीडियो वायरल होते ही एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने मामले का संज्ञान लिया और दोनों पुलिसकर्मियों को तत्काल लाइन हाजिर कर दिया। डीएसपी हैडक्वार्टर गोपाल किशन ने बताया कि पुलिस ने संदिग्ध वाहनों की चेकिंग के लिए नाका लगाया था, लेकिन पैसे लेने के आरोपों की पुष्टि अभी नहीं हुई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यह कदम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ स्पष्ट संदेश देने के तौर पर लिया गया है।