Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/यूटर्न/25 मार्च। मोहाली के सेक्टर-81 में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तेज रफ्तार थार गाड़ी की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई। मृतक रोहित, 25 वर्ष निवासी खरड़, मोहाली के सेक्टर-82 स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। हादसा उस समय हुआ जब रोहित रात की नाइट ड्यूटी पर जा रहा था। जानकारी के अनुसार, रोहित जैसे ही सेक्टर-81 पेट्रोल पंप के पास पहुंचा, तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार काले रंग की थार ने उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि रोहित सड़क पर गिर गया और सिर में गंभीर चोट लग गई। पास में मौजूद लोगों ने तुरंत उसे मोहाली के फेज-6 स्थित अस्पताल में पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुहाना थाना पुलिस ने मामले में थार चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी अमरनाथ ने बताया कि वाहन पंजाब नंबर का है और उनका विवरण उनके पास है। हालांकि, घटना के बाद से आरोपी फरार है। पुलिस ने थार वाहन को कब्जे में ले लिया है और आरोपी की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी थार चालक को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस हादसे ने मोहाली में सड़क सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं, और स्थानीय लोग हादसे की गंभीरता पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।