Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
श्रीराम नवमी शोभायात्रा आज: जालंधर में रूट डायवर्जन, ट्रैफिक एडवाइजरी जारी - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/25 मार्च। जालंधर में आज 25 मार्च को श्रीराम नवमी के उपलक्ष्य में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। हर वर्ष की तरह इस बार भी शहर की धार्मिक संस्थाओं द्वारा इसका आयोजन किया जा रहा है। शोभायात्रा दोपहर 12 बजे श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर शहर के 11 प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए देर शाम मंदिर में ही संपन्न होगी। नवरात्र के अवसर पर मंदिर में 24 मार्च से श्री रामचरितमानस पाठ चल रहा है, जिसका आज भोग डाला जाएगा और इसके बाद संत सम्मेलन आयोजित होगा। इसके उपरांत शोभायात्रा रवाना की जाएगी। आयोजकों के अनुसार, इस यात्रा में पंजाब के साथ-साथ राजस्थान से आई बैंड पार्टियां और आकर्षक झांकियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी। यात्रा श्री देवी तालाब मंदिर से शुरू होकर अड्डा होशियारपुर चौक, लव कुश चौक (मिलाप चौक), श्री वाल्मीकि चौक (ज्योति चौक), बस्ती अड्डा चौक और पटेल चौक से होते हुए वापस मंदिर पहुंचेगी। पूरे मार्ग पर श्रद्धालुओं के लिए लंगर की व्यवस्था भी की गई है। शोभायात्रा को लेकर पुलिस प्रशासन ने ट्रैफिक रूट डायवर्जन लागू किया है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।