Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जालंधर/यूटर्न/25 मार्च। जालंधर के नागरा रोड स्थित बीएसएनएल एक्सचेंज में शॉर्ट सर्किट के कारण भीषण आग लगने से लाखों रुपये के महंगे उपकरण जलकर राख हो गए। इस घटना के चलते मकसूदां, विधिपुर और लिधड़ा समेत कई इलाकों में इंटरनेट, लीज लाइन और लैंडलाइन टेलीफोन सेवाएं पूरी तरह ठप हो गई हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे परिसर को धुएं और लपटों ने घेर लिया। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया गया है। इस हादसे में एक्सचेंज के अंदर लगे महंगे तकनीकी उपकरण और मशीनरी पूरी तरह नष्ट हो गए, जिससे विभाग को लाखों रुपये के नुकसान का अनुमान है। घटना की सूचना मिलते ही बीएसएनएल के अधिकारी मनीष कुमार, चमकौर और प्रीत मोगल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। वहीं, फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां भी तुरंत घटनास्थल पर पहुंच गईं। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और उसे फैलने से रोक दिया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। फिलहाल विभाग द्वारा सेवाओं को बहाल करने के प्रयास जारी हैं, लेकिन प्रभावित क्षेत्रों में संचार व्यवस्था पूरी तरह सामान्य होने में समय लग सकता है।