Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 24 March : पंजाब स्टेट ट्रेडर्स कमीशन के निर्देशों पर विधानसभा हल्का डेराबस्सी के पटियाला रोड, ज़ीरकपुर में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान हेतु एक अहम बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम डेराबस्सी अमित गुप्ता और जिला ट्रेडर्स कमीशन मोहाली के वाइस चेयरमैन तरलोचन सिंह बैदवान ने की। बैठक मे कार्यकारी अधिकारी ज़ीरकपुर परमिंदर सिंह भट्टी, ईटीओ जीएसटी समीर कुमार, जीएसटी अधिकारी ममता, गुरजोत सिंह, लेबर इंस्पेक्टर राम सिंह राणा, नगर निगम इंस्पेक्टर मनोज कुमार, पीआरटीसी डायरेक्टर गुरप्रीत सिंह विरक, लेबर इंस्पेक्टर अशोक कुमार, फूड सप्लाई इंस्पेक्टर रजनी गुप्ता सहित कई अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा एक्स-सर्विसमैन जिला प्रधान कर्नल अमरीक सिंह भुल्लर, एससी विंग के प्रधान मनदीप सिंह मटौर और दर्शन सिंह मटौर सहित बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी भी शामिल हुए। बैठक के दौरान व्यापारियों ने अपनी विभिन्न समस्याएं और सुझाव प्रशासन के सामने रखे। अधिकारियों ने इन मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए कई समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया, जबकि शेष मामलों को निर्धारित समय सीमा में हल करने का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर व्यापारियों ने पंजाब सरकार द्वारा ट्रेडर्स कमीशन के गठन के लिए आभार जताया। उन्होंने कहा कि इससे व्यापारियों को अपनी समस्याएं रखने और उनके समाधान के लिए एक प्रभावी मंच मिला है। साथ ही सरकार की व्यापारी हितैषी नीतियों की सराहना करते हुए भविष्य में भी सहयोग का भरोसा जताया।