Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च। जब आधुनिक तकनीक और बच्चों की जिज्ञासा एक साथ आती है, तो नज़ारा बनता है आसमान में जादू का। सेंट पीटर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर 37-बी में आज एरोबे द्वारा आयोजित ड्रोन शो ने छात्रों और अभिभावकों को रोमांचित कर दिया। यह ट्राई-सिटी के किसी स्कूल परिसर में आयोजित अपनी तरह का पहला ड्रोन शो था। करीब 30 फीट ऊंचाई तक उड़ते सिंक्रोनाइज़्ड ड्रोन ने सटीक मूवमेंट्स और आकर्षक आकृतियों के जरिए सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। 500 से अधिक छात्र और अभिभावक सुबह और दोपहर के दो सत्रों में इस अद्भुत प्रदर्शन के साक्षी बने। कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की प्रिंसिपल सुश्री रुचि दत्ता ने की। उन्होंने कहा, “इस तरह की गतिविधियां बच्चों के समग्र विकास के लिए बेहद जरूरी हैं। यह ड्रोन शो न केवल मनोरंजक था, बल्कि शैक्षणिक रूप से भी प्रेरणादायक रहा, जिससे छात्र नई तकनीकों को समझने और अपनाने के लिए प्रेरित होंगे।” एरोबे द्वारा सुबह के सत्र में छात्रों को उपहार भी वितरित किए गए, जिससे बच्चों की खुशी दोगुनी हो गई। इस आयोजन के साथ ही स्कूल में ट्राई-सिटी का पहला AI एवं रोबोटिक्स स्किल कॉम्पोजिट लैब भी शुरू किया गया। एरोबे के एक्सपीरिएंशियल लर्निंग प्रोग्राम के तहत यह लैब कक्षा 3 से 12 तक के छात्रों को STEAM और AI आधारित शिक्षा प्रदान करेगी, जिससे वे भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार हो सकें।