Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जम्मू कश्मीर/यूटर्न/ 24 मार्च।जम्मू-कश्मीर में मौसम में सुधार और देशभर में परीक्षाओं के समाप्त होने के चलते पर्यटन सीजन शुरू होने वाला है। इसी को ध्यान में रखते हुए केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन ने आज केंद्र शासित प्रदेश के सभी पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी करने के निर्देश दिए, ताकि 22 अप्रैल 2025 जैसी पहलगाम आतंकी घटना की पुनरावृत्ति न हो सके। गृह सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सुरक्षा स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में मुख्य सचिव अतल डुल्लू, गृह सचिव चंद्राकर भारती, डीजीपी नलिन प्रभात सहित पुलिस और खुफिया विभाग के वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। बैठक में विशेष रूप से पर्यटन स्थलों की सुरक्षा पर जोर दिया गया। सूत्रों के अनुसार, इस साल अप्रैल से पर्यटन में बढ़ोतरी की उम्मीद है, लेकिन किसी भी आतंकी हमले से सीजन प्रभावित हो सकता है। इसलिए पर्यटकों और पर्यटन स्थलों की सुरक्षा के लिए विशेष रणनीति तैयार की गई है। 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम में हुए आतंकी हमले में 26 लोगों की मौत हुई थी, जिनमें 25 पर्यटक और एक स्थानीय गाइड शामिल थे। इसके बाद भारतीय सेना ने “ऑपरेशन सिंदूर” चलाकर आतंकियों के ठिकानों को नष्ट किया था। बैठक में माता वैष्णो देवी और अमरनाथ यात्रा की सुरक्षा पर भी चर्चा हुई। साथ ही जम्मू क्षेत्र के पहाड़ी और जंगल क्षेत्रों में चल रहे आतंकवाद विरोधी अभियानों की समीक्षा की गई, जिन्हें बर्फ पिघलने के बाद और तेज किया जाएगा। सुरक्षा एजेंसियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे छिपे आतंकियों के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई करें। सेना, अर्धसैनिक बल, जम्मू-कश्मीर पुलिस और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (एसओजी) को संवेदनशील इलाकों में तैनात किया गया है। इसके अलावा बैठक में जम्मू-कश्मीर पुलिस की वित्तीय स्थिति और 2026-27 के बजट पर भी चर्चा की गई। अधिकारियों ने बताया कि पुलिस बल को आधुनिक हथियारों और उपकरणों से लगातार मजबूत किया जा रहा है, ताकि वह आतंकवाद और अन्य अपराधों से प्रभावी ढंग से निपट सके।