Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।वार्ड नंबर 19 के अंतर्गत राम दरबार बस स्टॉप के पास स्थित पार्क साइड क्षेत्र में कूड़ा-कचरे का बड़ा ढेर जमा होने से स्थानीय निवासियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र में फैली गंदगी और दुर्गंध से लोगों का जीना दूभर हो गया है। स्थिति को और गंभीर बनाते हुए, इस स्थान के पास कई गैस एजेंसियों के गोदाम भी स्थित हैं, जहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग गैस सिलेंडर लेने के लिए पहुंचते हैं। यहां लोगों को 3 से 4 घंटे तक लंबी कतारों में खड़ा रहना पड़ता है। सबसे चिंताजनक पहलू यह है कि कूड़े के ढेर और गैस गोदामों की नजदीकी के कारण किसी भी समय आग लगने का गंभीर खतरा बना हुआ है, जो एक बड़े हादसे का रूप ले सकता है। सामाजिक कार्यकर्ता अरविंद सिंह ने प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने कहा कि कूड़ा-कचरा जल्द से जल्द हटाया जाए, गैस एजेंसियों के आसपास व्यवस्था को बेहतर बनाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि किसी भी अनहोनी से बचा जा सके।