Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/यूटर्न/ 24 मार्च।चंडीगढ़ के लोगों पर 1 अप्रैल से खर्च का बोझ बढ़ने जा रहा है। प्रशासन द्वारा पानी, सीवरेज और डोर-टू-डोर गारबेज कलेक्शन सहित कई सेवाओं के शुल्क में बढ़ोतरी की जा रही है। वाटर टैरिफ में 5 प्रतिशत की वृद्धि लागू होगी, जिससे हर स्लैब में पानी का बिल थोड़ा बढ़कर आएगा। इसके साथ ही सीवरेज सेस में भी इजाफा किया जाएगा। हालांकि यह बढ़ोतरी हर साल होने वाली सामान्य संशोधन प्रक्रिया का हिस्सा है। नई दरों के अनुसार, 0-15 किलोलीटर पानी पर मौजूदा 3.47 रुपये प्रति केएल की दर बढ़कर 3.64 रुपये हो जाएगी। वहीं 60 किलोलीटर से अधिक खपत पर 24.31 रुपये प्रति केएल तक शुल्क देना होगा। कम पानी इस्तेमाल करने वाले उपभोक्ताओं पर इसका ज्यादा असर नहीं पड़ेगा। उन्हें केवल 3 से 5 रुपये तक अतिरिक्त खर्च करना होगा। गारबेज कलेक्शन चार्ज भी 5 प्रतिशत बढ़ाया जा रहा है। अब दो मरला तक के घरों के लिए शुल्क 57.88 रुपये से बढ़कर 60.77 रुपये होगा, जबकि 2 से 10 मरला तक के घरों के लिए यह 121.55 रुपये तक पहुंच जाएगा। बड़े घरों के लिए भी इसी अनुपात में बढ़ोतरी की गई है। इसके अलावा, कम्युनिटी सेंटर बुकिंग 5 से 10 प्रतिशत महंगी होगी। नई आबकारी नीति लागू होने के बाद शराब की कीमतों में भी लगभग 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी होगी। साथ ही, नगर निगम की संपत्तियों के किराये में भी 5 से 10 प्रतिशत तक इजाफा किया जाएगा।