Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जगरांव/यूटर्न/24/मार्च।सतनाम एलसीवी ऑपरेटर यूनियन, लालड़ू की ओर से यूनियन की सुख-शांति, चढ़दी कला और सर्व समाज की भलाई के लिए धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान श्री अखंड पाठ साहिब के भोग डाले गए और संगत को रसभिन्नी गुरबाणी कीर्तन से निहाल किया गया। समागम के अंत में गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संगत ने भाग लेकर गुरु घर की कृपा प्राप्त की। इस अवसर पर डेराबस्सी के विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने विशेष रूप से शिरकत की और संगत के साथ खुशियां साझा कीं। उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में भाईचारे, प्रेम और एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने यूनियन के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि समाज की तरक्की और शांति के लिए गुरबाणी से जुड़ना अत्यंत आवश्यक है। विधायक रंधावा ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि वे स्वयं भी लंबे समय तक यूनियन से जुड़े रहे हैं और हमेशा सदस्यों के हितों के लिए कार्य करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि पंजाब की आत्मा गुरु साहिबान की शिक्षाओं में बसती है और ऐसे समागम हमें सेवा, विनम्रता और एकजुटता का संदेश देते हैं। अंत में उन्होंने सभी की खुशहाली और उन्नति के लिए अरदास की। इस मौके पर यूनियन के पदाधिकारी, सदस्य, ट्रांसपोर्टर, क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति और पार्टी के ब्लॉक प्रधान सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।