श्री शारदा माता मंदिर साधुनगर की संस्था ‘श्री शारदा माता परिवार 7249’ में आज एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस दौरान संस्था के प्रधान राकेश अचिंत व सभी सदस्यों की सहमति से राकेश शर्मा को संस्था का नया चेयरमैन नियुक्त किया गया।
नियुक्ति के उपरांत प्रधान द्वारा राकेश शर्मा का मीठा मुंह करवाकर उनका स्वागत किया गया। इस मौके पर उपस्थित सभी सदस्यों ने उन्हें बधाई दी और उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की।
नवनियुक्त चेयरमैन राकेश शर्मा ने कहा कि वह मंदिर के सभी कार्य पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा संस्था के सभी सदस्यों की उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे।
इस अवसर पर सेक्ट्री रजनीश शर्मा, वाइस प्रधान दीपक मग्गो, कैशियर कुणाल कौशिक सहित सदस्य संदीप भटनागर, तुषार कौशिक, सुमित वर्मा, अमरीश भल्ला, प्रकाश कुमार, जतिन धीमान और अन्य सदस्यगण उपस्थित रहे।