Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
जीरकपुर 23 March : ग्रीन सिटी क्षेत्र में स्वास्थ्य जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक आयुर्वेदिक कैंप का आयोजन किया गया। कैंप का आयोजन टीम एनके शर्मा द्वारा किया गया, जिसमें क्षेत्र के लोगों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कैंप के दौरान आयुर्वेदिक विशेषज्ञ डॉक्टर निखिल, डॉक्टर किरण और डॉ. स्वाति शर्मा ने लोगों की मुफ्त स्वास्थ्य जांच की और उनकी समस्याओं के अनुसार परामर्श व दवाइयां प्रदान कीं। सुबह 10 बजे से शुरू हुआ यह कैंप शाम 4 बजे तक जारी रहा, जिसमें करीब 75 लोगों ने अपनी जांच करवाई। इस अवसर पर वार्ड नंबर 8 के पार्षद धरमिंदर गौतम सहित दीपक कक्कड़, दिनेश भारद्वाज, जसवीर सिंह, सुदेश मलिक, उदयराज सिंह, राजेश शर्मा, दीपक बिड़ला, मंजीत सिंह, बलजीत फोगाट और मनीष समेत कई स्थानीय निवासी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के कैंप लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कैंप आयोजित किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य संबंधी सुविधाएं और जागरूकता मिल सके।