Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
छत्त गांव के डेयरी फार्मर फतेह सिंह सोनी को स्टेट अवॉर्ड, मेहनत और आधुनिक सोच से बनाई पहचान
जीरकपुर 23 March : मेहनत और जुनून अगर सही दिशा में हो तो सफलता जरूर मिलती है। इसका जीता-जागता उदाहरण नजदीकी गांव छत्त के प्रगतिशील डेयरी फार्मर फतेह सिंह सोनी हैं, जिन्हें डेयरी फार्मिंग के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए राज्य स्तरीय सम्मान (स्टेट अवॉर्ड) से नवाजा गया है। हाल ही में लुधियाना में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने फतेह सिंह सोनी को यह सम्मान प्रदान किया। इस उपलब्धि के बाद उनके घर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। पुश्तैनी पेशे को दिया नया आयाम फतेह सिंह सोनी ने बताया कि डेयरी फार्मिंग उनका पुश्तैनी पेशा है। बचपन से ही उन्हें पशुपालन का शौक था और वे इसे पारंपरिक तरीके से आगे बढ़ाकर आधुनिक और वैज्ञानिक रूप देना चाहते थे। उन्होंने लक्ष्य तय किया और उसी दिशा में लगातार मेहनत करते रहे। 2016 से बदली तस्वीर उन्होंने बताया कि वर्ष 2016 उनके जीवन का टर्निंग प्वाइंट साबित हुआ। इससे पहले वे पारंपरिक तरीके से पशुपालन कर रहे थे, लेकिन इसके बाद उन्होंने तकनीकी और वैज्ञानिक तरीकों को अपनाया। पशुओं की खुराक, बेहतर नस्ल, स्वच्छता और आधुनिक प्रबंधन प्रणाली लागू करने से उनका व्यवसाय तेजी से आगे बढ़ा। विशेषज्ञों की टीम ने किया चयन फतेह सिंह के अनुसार 24 नवंबर 2025 को वे एक बड़े डेयरी कार्यक्रम में शामिल हुए, जहां उनके मॉडल और सुझावों से विशेषज्ञ प्रभावित हुए। इसके बाद विशेषज्ञों की टीम ने उनके फार्म का दौरा किया। फार्म की स्वच्छता, पशुओं की गुणवत्ता और बेहतर प्रबंधन को देखते हुए उन्हें ‘पंजाब स्टेट अवॉर्ड’ के लिए चुना गया। दूसरे राज्यों के लिए बने मिसाल आज उनकी सफलता की गूंज पंजाब के साथ-साथ हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और राजस्थान तक पहुंच चुकी है। विभिन्न राज्यों से पशुपालक उनके फार्म का दौरा कर आधुनिक डेयरी प्रबंधन की जानकारी ले रहे हैं। फतेह सिंह सोनी ने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि अगर डेयरी फार्मिंग को आधुनिक तकनीक और व्यावसायिक सोच के साथ अपनाया जाए तो यह बेहद लाभदायक व्यवसाय बन सकता है। उन्होंने इस सम्मान के लिए पंजाब सरकार का आभार जताते हुए कहा कि ऐसे पुरस्कार किसानों और पशुपालकों का हौसला बढ़ाते हैं।