Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
डेराबस्सी 23 March : एक युवती के साथ छेड़छाड़ करने के आरोप में हरियाणा के पंचकूला स्थित ट्रैफिक पुलिस के एक कर्मी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने पीड़िता के बयान के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार डेराबस्सी थाना पुलिस को इस संबंध में जीरो एफआईआर प्राप्त हुई थी। जांच अधिकारी एएसआई कुलदीप सिंह ने बताया कि पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि गुरदयाल सिंह, जो पंचकूला ट्रैफिक पुलिस में कार्यरत है, उससे उसकी पहले से जान-पहचान थी। दोनों के बीच फोन पर बातचीत होती थी और आरोपी कई बार उसे घर भी छोड़ चुका था। पीड़िता के अनुसार 7 जनवरी की शाम करीब 7 बजे जब वह घर जा रही थी, तो जीरकपुर के बिग बाजार के पास आरोपी ने उसे रोक लिया और चाय पीने के लिए कहा। इसके बाद वह उसकी कार में बैठकर बलटाना गई, जहां चाय पीने के बाद आरोपी उसे डेराबस्सी की ओर ले गया। रास्ते में आरोपी ने उसके साथ छेड़छाड़ की। पीड़िता ने विरोध किया, लेकिन आरोपी नहीं माना और उसे एक होटल ले जाने की कोशिश की। युवती ने अंदर जाने से इंकार कर दिया। आरोप है कि आरोपी ने उसे और उसके परिवार को झूठे केस में फंसाने की धमकी भी दी। इसी दौरान पीड़िता का भाई मौके पर पहुंच गया और उसे आरोपी के चंगुल से छुड़ाया। आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।