Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
डा रंधावा सुसाइड मामले में पंजाब सरकार के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/ यूटर्न/23 मार्च।भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा की अध्यक्षता में डॉ. गगनदीप सिंह की सुसाइड मामले में आप विधायक लालजीत भुल्लर के खिलाफ भाजपा विधायक का पुतला जलाकर रोष प्रदर्शन किया। इस मौके भाजपा जिलाध्यक्ष निपुण शर्मा ने कहा कि डॉ. गगनदीप सिंह की सुसाइड वीडियो मामले में, जिसमें उन्होंने स्पष्ट रूप से पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए को आत्महत्या के लिए जिम्मेदार ठहराया, इसके बावजूद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केवल लालजीत भुल्लर का इस्तीफा स्वीकार कर मामले को दबाने का प्रयास किया। जब भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने वरिष्ठ भाजपा नेताओं के साथ संबंधित थाने के बाहर धरना देकर दबाव बनाया, तब जाकर देर रात पुलिस ने लालजीत सिंह भुल्लर, उनके पिता और उनके पीए के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। हालांकि, अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। यह स्पष्ट करता है कि भगवंत मान आरोपियों को बचाना चाहते हैं। भाजपा की पंजाब इकाई ने पंजाब स्टेट वेयरहाउसिंग कॉर्पोरेशन के जिला प्रबंधक डॉ. गगनदीप सिंह रंधावा को न्याय दिलाने के अभियान को आगे बढ़ाते हुए 23 मार्च को पूरे पंजाब में जिला स्तर पर प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया था उसी कड़ी में आज यह रोष प्रदर्शन किया गया है। प्रदेश उपाध्यक्ष बीबी महिन्द्र कौर जोश ने कहा कि पंजाब में जंगलराज चल रहा है।पंजाब के मुख्यमंत्री मान और उनके विधायकों का भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है और अपने नाजायज कामों को करवाने के लिए सरकारी अधिकारियों पर दबाव डाल रहे हैं जो अधिकारी इनका कहना नहीं मानता उसे जलील किया जाता है,नतीजन डा रंधावा जैसे लोग खुदकुशी करने पर मजबूर होते है।पंजाब की बदकिस्मती है कि यहां पर मान सरकार है और रंगला पंजाब बनाने की बातें करने वाली सरकार के विधायक सरकारी तंत्र का गला घोंट रहे है। इस मौके प्रदेश की ओर से विशेष तौर पर पहुंचे प्रदेश सचिव मीनू सेठी ने कहा कि पूर्व मंत्री विजय सिंगला, फौजा सिंह सरारी और अन्य आम आदमी पार्टी विधायकों से जुड़े मामलों को जिस तरह दबाया गया, उससे साफ है कि यह मामला भी मुख्यमंत्री मान द्वारा दबाया जा रहा है। इसलिए न्याय सुनिश्चित करने के लिए भाजपा सीबीआई जांच की मांग करती है। उन्होंने पंजाब में तेजी से बिगड़ती कानून व्यवस्था पर भी गंभीर चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हत्याएं, बढ़ते फिरौती के मामले और गैंगस्टरवाद के फैलाव ने पूरे राज्य में भय का माहौल बना दिया है। प्रदेश सचिव सेठी ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून व्यवस्था बनाए रखने में विफल रही है, जिससे अपराधियों के हौसले बुलंद हुए हैं और अधिकारी तथा आम नागरिक दोनों ही असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। भाजपा नेताओं ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी के विधायक लालजीत सिंह भुल्लर की कार्यशैली पूरी तरह तानाशाही और दबाव की राजनीति को दर्शाती है, जिसके चलते एक ईमानदार अधिकारी को अपनी जान गंवानी पड़ी। उन्होंने कहा कि यह घटना केवल एक व्यक्ति की नहीं, बल्कि पूरे प्रशासनिक ढांचे पर सीधा हमला है और पंजाब सरकार की विफलता को उजागर करती है। भाजपा ने मुख्यमंत्री भगवंत मान पर सीधा आरोप लगाते हुए कहा कि वे इस गंभीर मामले को दबाने की कोशिश कर रहे हैं। केवल इस्तीफा लेकर मामले को शांत करने का प्रयास किया गया, जबकि सच्चाई यह है कि दोषियों को बचाने की मंशा साफ दिखाई दे रही है। इस मौके सुरेश भाटिया, बिन्दुसार शुक्ला,अश्वनी गैंद, एडवोकेट डीएस बागी, यशपाल शर्मा,कुलवंत कौर, पार्षद नरिंदर कौर, पार्षद गुरप्रीत कौर,त्रिशला शर्मा,बिंदु,सुनीता,अर्चना वर्मा, अंजना शर्मा, जसवंत कौर, अमरजीत सिंह लाडी,मनोज शर्मा, डॉ पंकज शर्मा,राजा सैनी, चिंटू हंस,तरसेम मोदगिल, मनजिंदर सिंह सियान,प्रेम बजाज, अक्षय वशिष्ठ,यशु जैन,अरुणेश कपूर, तजिंदर सिंह, गौरव शर्मा,शशी वढेरा, गगनदीप सैनी,काकू रेवाड़ी,वरुण पंडित,दिलबाग बागी, पं ओंकारनाथ शर्मा,तुषे सूद,गोबिंद राय,सुदामा,शिव प्रकाश, लवली कुमार,सन्नी शर्मा,सोनू पंडित,दीपक कुमार, सूर्यांश मित्तल,परमजोत सिंह, खुशहाद, लक्ष्य,तरुण शर्मा, कमजोत सिंह,साकेत आदि उपस्थित थे।