Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/ यूटर्न/23 मार्च।सरदार करतार सिंह बैंस मेमोरियल फुटबॉल स्टेडियम पिंड खेड़ा में पंजाब फुटबॉल एसोसिएशन, दोआबा स्पोर्टिंग क्लब खेड़ा-माहिलपुर और श्रेत्र के खेल प्रेमियों की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इसमें आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा लड़कियों के फुटबॉल को प्रफुल्लित करने के लिए पूरे भारत में करवाई गई असमिता अंडर-13 साल नेशनल लीग के फाइनल राउंड में पहुंची 8 राज्यों की टीमों की लीग करवाने संबंधी विचार-विमर्श किया गया। *भाग लेने वाली टीमें* इस अवसर पर पीएफए के जॉइंट सेक्रेटरी विजे बाली और दोआबा स्पोर्टिंग क्लब खेड़ा-माहिलपुर के अध्यक्ष जत्थेदार इकबाल सिंह खेड़ा ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत की सभी स्टेटों की हुई जोन स्तर लीग में से अपने-अपने जोन से 8 टीमें क्वालीफाई करके आई हैं जैसे पंजाब, गुजरात, मिजोरम, केरल, राजस्थान, कर्नाटक, असम और झारखंड। इन्हें दो ग्रुपों में बांटकर 7 अप्रैल से 16 अप्रैल तक लीग करवाई जाएगी और सेमीफाइनल व फाइनल मुकाबले करवाए जाएंगे। *प्रबंध व्यवस्था* आल इंडिया फुटबॉल फेडरेशन द्वारा सभी टीमों की रिहाइश के लिए होटलों का प्रबंध और वहां से ग्राउंड तक आने-जाने के प्रबंधों की सारी जिम्मेदारी पीएफए के सेक्रेटरी हरजिंदर सिंह जग्गा, विजे बाली और हरदीप सिंह सैणी की लगाई गई है। दोआबा स्पोर्टिंग क्लब द्वारा इस टूर्नामेंट को करवाने के लिए हर एक तरह के सहयोग करने का पूर्ण भरोसा दिया गया। **बैठक में मौजूद लोग** इस अवसर पर क्लब के सेक्रेटरी रविंदरपाल सिंह राय, खजांची प्रिंसिपल सुखइंदर सिंह मनीहास, कोच बंधना सिंह हलूवाल, बलविंदर सिंह बैन्स, साबका सरपंच विनोद सिंह संघा क्लब के जॉइंट सेक्रेटरी जगमोहन सिंह जग्गी, हवेली जॉइंट खजांची परमजीत सिंह पम्मा बाहोवाल, हरदीप परमार, बिंजो, तरलोचन सिंह स्क्रूली, इंदरजीत सिंह गोंदपुर, जगजीत सिंह बैन्स अमरिका, गुलबर्ग सिंह पप्पू कनाडा, कर्मजीत सिंह बैंस, हरजीत सिंह बैंस, कुलदीप सिंह नंगल कलां लालपुर, मलकीत सिंह लालपुर, मनी सेठी खेड़ा, हरबंस सिंह फौजी नंगल, मनवीर सिंह चंबलां, गुरजर्नैल सिंह बैन्स, कोच दिनेश कुमार खेड़ा, मनराज खेड़ा, करन बैंस, बलजिंदर सिंह बैंस, कुलवंत सिंह बैंस अमृतपाल सिंह बैंस तनवीर सिंह बैन्स, गुरकरण सिंह संघा आदि उपस्थित थे।