Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
ज़ीरकपुर 02 Jan : बिजली दफ्तर के पीछे आज नगर परिषद की टीम ने मौके पर पहुंचकर अवैध रूप से बनाई गई दीवार को ध्वस्त किया तथा संबंधित व्यक्ति के खिलाफ नोटिस भी चस्पा किया गया। नगर परिषद अधिकारियों ने बताया कि यह कार्रवाई नियमों के तहत की गई है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सरकारी भूमि आम जनता की संपत्ति होती है और इस पर किसी भी प्रकार का अतिक्रमण कानूनन अपराध है। यदि भविष्य में किसी व्यक्ति द्वारा दोबारा सरकारी जमीन पर कब्जा करने का प्रयास किया गया तो उसके खिलाफ और भी कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इसी कार्रवाई के तहत गुरदीप सिंह पुत्र तुलसा सिंह के विरुद्ध बिना अनुमति पेड़ काटने का मामला भी सामने आया है। नगर परिषद ने इस विषय को गंभीरता से लेते हुए संबंधित वन विभाग को पत्र लिखने का निर्णय लिया है, ताकि नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा सके। अधिकारियों के अनुसार बिना अनुमति पेड़ काटना पर्यावरण संरक्षण कानूनों का उल्लंघन है, जिस पर सख्त दंड का प्रावधान है। नगर परिषद ने क्षेत्र के नागरिकों से अपील की है कि वे सरकारी संपत्ति और पर्यावरण की सुरक्षा में प्रशासन का सहयोग करें तथा किसी भी प्रकार के अवैध कब्जे या पेड़ कटान की जानकारी तुरंत संबंधित विभाग को दें। प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की जाएगी। कोट्स हमारे पास जानकारी आई थी कि नगर परिषद की जमीन पर कोई अवैध रूप से दीवार बना रहा है और इस जमीन के अंदर पेड़ भी काटा गया है। मौके पर टीम ने पहुंचकर कार्यकारी अधिकारी के आदेशों पर दीवार को तोड़ा और नगर परिषद द्वारा पेड़ काटने संबंधित वन विभाग को लिखा जाएगा। अजय बराड़ बिल्डिंग इंस्पेक्टर नगर परिषद जीरकपुर