Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
लुधियाना/ यूटर्न/23 मार्च।कांग्रेस पार्टी की ओर से शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव थापर के शहीदी दिवस के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी लुधियाना शहरी के पूर्व अध्यक्ष और पंजाब लार्ज इंडस्ट्रियल डेवलपमेंट बोर्ड के पूर्व चेयरमैन पवन दीवान की अगुवाई में सराभा नगर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आज उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। पार्टी नेताओं ने देश की आज़ादी के लिए महान शहीदों द्वारा दी गई कुर्बानियों को याद किया। इस मौके पर संबोधित करते हुए, दीवान ने देश के महान शहीदों की बेमिसाल शहादत को याद किया और कहा कि उनके महान बलिदानों की बदौलत ही आज हम आज़ादी की फिज़ा में सांस ले रहे हैं। उन्होंने कहा कि आज का दिन हमें शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव के महान बलिदानों की याद दिलाता है, जिन्होंने अपनी युवा अवस्था में देशभक्ति और अदम्य साहस का परिचय देते हुए अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ आवाज उठाई और भारत की आज़ादी के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने जोर देते हुए, कहा कि हमारे महान शहीदों ने हमें सिखाया है कि सत्य और न्याय के लिए खड़ा होना सबसे बड़ा साहस है। उनके दिखाए हुए रास्ते पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इस अवसर पर अन्य के अलावा, पीसीसी सदस्य सुशील मल्होत्रा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता इंद्रजीत कपूर, गुरनाम सिंह क्लेर, कुलबीर नीटा, जसविंदर सिंह ओसाहन, वरुण शर्मा, सतीश गर्ग, निर्भय सिंह रंगूवाल, प्रभजोत सिंह और वरिंदर शर्मा भी उपस्थित रहे।