Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
पंजाब/ यूटर्न/23 मार्च।पटियाला हाईवे पर शनिवार को ट्रैफिक नियमों की अनदेखी एक एक्टिवा सवार को भारी पड़ गई। ट्रैफिक पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए युवक का ₹11,000 का चालान कर दिया। ट्रैफिक इंचार्ज इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने बताया कि संबंधित युवक लगातार नियमों का उल्लंघन कर रहा था। इसी दौरान केंद्रीय राज्य मंत्री व फरीदाबाद से सांसद कृष्ण पाल गुर्जर का काफिला जीरकपुर से पटियाला की ओर गुजर रहा था। पुलिस के अनुसार, युवक बार-बार सांसद के काफिले के बीच घुसने की कोशिश कर रहा था। काफिले में तैनात सुरक्षा कर्मियों ने उसे कई बार रुकने का इशारा किया, लेकिन उसने निर्देशों की अनदेखी की, जिससे सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न हुई। स्थिति को गंभीरता से लेते हुए जीरकपुर ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की। युवक पर इमरजेंसी वाहनों को रास्ता न देने और बिना हेलमेट वाहन चलाने के आरोप में ₹11,000 का चालान किया गया। इंस्पेक्टर मनफूल सिंह ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि ट्रैफिक नियमों की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने लोगों से अपील की कि विशेष रूप से वीआईपी या इमरजेंसी वाहनों के दौरान अतिरिक्त सावधानी बरतें और नियमों का पालन करें।