Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होमलैंड–VRC की ₹1000 करोड़ के निवेश के साथ मेघा एंट्री, मिक्स्ड-यूज प्रोजेक्ट्स को बढ़ावा
मोहाली/चंडीगढ़ 22 मार्च : सीमा क्षेत्र इस समय रियल एस्टेट के सबसे बड़े हॉटस्पॉट के रूप में उभर रहा है। हाल ही में होमलैंड ग्रुप और वीआरसी (VRC) के बीच हुए हाई-वैल्यू जमीन सौदों ने पूरे बाजार में नई ऊर्जा भर दी है। जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ बॉर्डर पर YPS स्कूल के नजदीक जमीन ₹70 करोड़ प्रति एकड़ की रिकॉर्ड कीमत पर खरीदी गई, जो इस क्षेत्र के इतिहास के सबसे महंगे सौदों में शामिल है। वहीं, सेक्टर-62 (डाउनटाउन मोहाली) में ₹47 करोड़ प्रति एकड़ की डील ने निवेशकों का भरोसा और मजबूत कर दिया है। इन सौदों के साथ ही ₹1000 करोड़ से अधिक के विशाल निवेश का मार्ग प्रशस्त हुआ है। इस निवेश के तहत करीब 50 लाख वर्ग फीट में फैला एक भव्य मिश्रित-उपयोग (मिक्स्ड-यूज) प्रोजेक्ट विकसित किया जाएगा, जिसमें अल्ट्रा-लग्जरी रिहायशी टावर, प्रीमियम रिटेल स्पेस, मॉडर्न ऑफिस हब और विश्वस्तरीय लाइफस्टाइल सुविधाएं शामिल होंगी। रियल एस्टेट विशेषज्ञों के मुताबिक, यह प्रोजेक्ट सिर्फ एक डेवलपमेंट नहीं, बल्कि मोहाली के शहरी ढांचे को नए आयाम देने वाला परिवर्तन साबित होगा। यह मॉडल ‘लाइव, वर्क और प्ले’ कॉन्सेप्ट पर आधारित होगा, जो आधुनिक शहरी जीवनशैली की नई परिभाषा तय करेगा। चंडीगढ़ की नजदीकी, तेजी से विकसित होता इंफ्रास्ट्रक्चर, आईटी और कॉर्पोरेट सेक्टर का विस्तार और बेहतर कनेक्टिविटी—ये सभी कारक मोहाली को निवेश के लिए बेहद आकर्षक बना रहे हैं। यही वजह है कि यहां प्रॉपर्टी की कीमतों में लगातार तेजी देखी जा रही है और बड़े निवेशक इस बाजार में आक्रामक तरीके से प्रवेश कर रहे हैं। विश्लेषकों का मानना है कि मौजूदा समय ‘स्मार्ट इन्वेस्टमेंट’ का सही मौका है। सही लोकेशन पर किया गया निवेश आने वाले वर्षों में कई गुना रिटर्न दे सकता है। साफ है—मोहाली अब सिर्फ बढ़ नहीं रहा, बल्कि उत्तर भारत के सबसे प्रीमियम रियल एस्टेट हब के रूप में तेज़ी से उभर रहा है।