Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
चंडीगढ़/ यूटर्न/21 मार्च। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में आयोजित भव्य क्राउन सेरेमनी में गुर अमृत कौर रायपुरी को मिस ग्रैंड पंजाब का ताज पहनाया गया। इस खास मौके पर मिस ग्रैंड पंजाब और मिस ग्रैंड चंडीगढ़ की स्टेट डायरेक्टर अक्षिता अरोड़ा की विशेष उपस्थिति रही। गौरतलब है कि गुर अमृत कौर इसी महीने मिस ग्रैंड इंडिया प्रतियोगिता में पंजाब का प्रतिनिधित्व करेंगी। यदि वह इस प्रतियोगिता में विजयी होती हैं, तो अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का अवसर भी प्राप्त करेंगी। पवित्र नगरी श्री आनंदपुर साहिब की रहने वाली गुर अमृत कौर ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी मेंटर, गाइड और फिलॉसफर अक्षिता अरोड़ा को दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय मंच प्रदान करने के लिए वह उनकी आभारी हैं। गुर अमृत कौर का मानना है कि मॉडलिंग के क्षेत्र में केवल शारीरिक सुंदरता ही नहीं, बल्कि मानसिक मजबूती और संतुलन भी बेहद जरूरी है। वह एक एनिमल लवर और नेचर लवर हैं तथा समय-समय पर पौधारोपण और पशुओं की देखभाल को महत्वपूर्ण मानती हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें पेंटिंग और डांसिंग का शौक है। इसके अलावा वह किचन में भी काफी क्रिएटिव हैं और कुकिंग उनका पसंदीदा शौक है। पब्लिक स्पीकिंग उनकी विशेषता है, जिसके दम पर उन्होंने यह खिताब हासिल किया। युवा लड़कियों को संदेश देते हुए गुर अमृत कौर ने कहा कि आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ें और शारीरिक फिटनेस के साथ-साथ मानसिक विकास व ख़ुद को प्रेजेंट करने पर भी विशेष ध्यान दें। इस मौके पर अक्षिता अरोड़ा ने बताया कि पंजाब व चंडीगढ़ में टैलेंट की कमी नहीं है, अडिशंस के समय लगभग 150 केंटेस्टेंट्स में से अपने लुक्स,स्किल व कम्यूनिकेश के बल पर विजयी हुई हैं गुर अमृत