Buy High Quality BacklinksNettoyage professionnel en SavoieInstant URL Indexingcasino link building servicesbuy cheap backlinkWebshellfast google indexingBuy hidden backlinksPremium Backlinks for SEObuy backlinkshacklink satin alBuy Hidden Backlinkchambery porn
भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 पर भाजपा चंडीगढ़ द्वारा भव्य लंगर प्रसाद वितरण, सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण - Uturn Time
Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ प्रदेश द्वारा भारतीय नववर्ष विक्रम संवत 2083 के पावन उपलक्ष्य में सेक्टर-33 स्थित पार्टी कार्यालय ‘कमलम’ में नवरात्रि के तृतीय दिवस पर मां भगवती चंद्रघंटा के पूजन अवसर पर भव्य लंगर प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। यह सेवा कार्य प्रातः 11:00 बजे से सायं 4:00 बजे तक निरंतर चलता रहा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, कार्यकर्ताओं एवं आमजन ने सहभागिता करते हुए प्रसाद ग्रहण किया। इस पावन अवसर पर कार्यक्रम का आयोजन प्रदेश अध्यक्ष जितेंद्र पाल मल्होत्रा के नेतृत्व में अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और सेवा भाव के साथ किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एवं हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में प्रदेश के सभी पदाधिकारी, सभी 35 मंडलों के मंडल अध्यक्ष एवं उनकी टीमों, विभिन्न मोर्चों के अध्यक्षों तथा शहर के वरिष्ठ एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और लंगर वितरण सेवा में अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में प्रदेश उपाध्यक्ष नरेश पांचाल, भारत कुमार, इंदिरा सिंह, देवेंद्र सिंह बबला, प्रदेश महामंत्री रामवीर भट्टी, संजीव राणा एवं प्रदेश मीडिया प्रभारी रवि रावत, सचिव मनीष कुमार, संजय पुरी सहित अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की विशेषता यह रही कि संगठन के प्रत्येक स्तर के कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर सेवा, समर्पण और संगठन की मजबूती का परिचय दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान अनुशासन, समन्वय और जनसेवा की भावना स्पष्ट रूप से देखने को मिली, जिसने उपस्थित सभी लोगों को प्रेरित किया। भारतीय नववर्ष के इस पावन अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम समाज में एकता, सद्भावना और परस्पर सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का प्रतीक बना। भारतीय जनता पार्टी चंडीगढ़ द्वारा इस प्रकार के आयोजन यह संदेश देते हैं कि संगठन केवल राजनीतिक कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व और जनसेवा के प्रति भी पूरी तरह समर्पित है।