हरियाणा/ यूटर्न/21 मार्च। रेवाड़ी शहर के सैक्टर चार स्थित प्रतिष्ठित विद्यालय जैन पब्लिक स्कूल की शाखा प्रोडिजी स्कूल में रविवार को प्रवेश उत्सव मनाया जाएगा। इस मौके पर विद्यार्थियों के अनेक प्रतियोगिताओं एवं आकर्षक गतिविधियों का आयोजन भी किया जा रहा है। उप प्रधानाचार्य विजय गुप्ता ने बताया कि इस दिन विद्यालय में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों को जहाँ कंपोजिट फीस में 75 प्रतिशत की छूट दी जाएगी, वहीं उन्हें पुस्तकों पर भी 40 प्रतिशत तक छूट दी जा रही है। विद्यार्थियों की प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए टेलैंट हंट प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। सुबह दस बजे से दोपहर एक बजे तक चलने वाले उत्सव में बच्चों के लिए खेल गतिविधियों के साथ नृत्य, गायन एवं कविता पाठ प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया है। लिमिटेड सीट्स और पहले आओ पहले पाओ के आधार पर मैनेजमेंट की ओर से विशेष छूट प्रदान की गई है। उन्होंने छात्र अभिभावको से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस फेस्टिवल का लाभ उठाने का आह्वान किया है।