Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
होशियारपुर/ यूटर्न/21 मार्च। शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने पार्टी के हुशियारपुर जिले के अध्यक्ष (शहरी) जतिंदर सिंह लाली बाजवा को पार्टी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर बादल और पार्टी की वरिष्ठ हाईकमान का इस नियुक्ति के लिए धन्यवाद प्रकट करते हुए, जतिंदर सिंह लाली बाजवा ने कहा कि अकाली दल पंजाब की अपनी क्षेत्रीय पार्टी है और पंजाब के मुद्दों को अकाली दल ही हल करवा सकता है। उन्होंने कहा कि अकाली दल पंजाब और पंजाबियत के लिए आवाज बुलंद करता रहा है और करता रहेगा। उन्होंने कहा कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल के नेतृत्व में पंजाब के हितों की रक्षा और इसकी खुशहाली को सुनिश्चित बनाने के लिए भविष्य में बनने वाली अकाली दल की सरकार द्वारा काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि सूबे के लोग 2027 में सूबे की कमान अकाली दल को सौंपने का फैसला कर चुके हैं। जतिंदर सिंह लाली बाजवा को इस नियुक्ति पर विशेष तौर पर दविंदर सिंह बहोवाल सहित अन्य ने सिरोपा और श्री साहिब देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर दविंदर सिंह बैंस बाहोवाल, नवजोत सिंह ज्योति, इंजीनियर हरिंदर सिंह झिंगड़, गुरप्रीत सिंह कोहली, कुलदीप सिंह बब्बू बाजवाड़ा, जसपिंदर सिंह, हरभजन सिंह धालीवाल, सत्विंदर सिंह अहलूवालिया, अनमोल सिंह बैंस, गगनदीप सिंह बैंस, मनवीर सिंह बैंस आदि हाजिर थे।