Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
अमृतसर/ यूटर्न/21 मार्च।पंजाब सरकार और शिक्षा विभाग के निर्देशों के बाद राज्य के सरकारी स्कूलों में मिड-डे मील योजना को हर हाल में जारी रखने के लिए वैकल्पिक उपाय अपनाए जा रहे हैं। LPG की कमी के चलते कई स्कूलों में अब खाना पारंपरिक चूल्हों और लकड़ी के ईंधन पर तैयार किया जा रहा है।अमृतसर के सरकारी हाई स्कूल इब्बण कलां इसका उदाहरण है। स्कूल के प्रिंसिपल के अनुसार पिछले चार दिनों से मिड-डे मील लकड़ी पर बनाया जा रहा है, रोजाना 10 से 15 किलो लकड़ी की खपत हो रही है, लेकिन बच्चों के भोजन में कोई कमी नहीं आई है। मिडल ईस्ट में बढ़ते तनाव के कारण LPG सप्लाई प्रभावित हुई है, जिससे कई राज्यों में गैस की कमी देखने को मिली है। सरकार ने साफ निर्देश दिए हैं कि गैस उपलब्ध न होने पर भी भोजन बनना चाहिए। स्कूलों को लकड़ी, बिजली या अन्य किसी भी साधन से खाना तैयार करने के लिए कहा गया है। प्रशासन ने जमीनी स्तर पर तैयारियां तेज कर दी हैं। इब्बण कलां स्कूल में भी इस दिशा में पूरी तरह पालन हो रहा है। गैस की कमी के बावजूद समय पर भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे बच्चों की पढ़ाई और पोषण दोनों प्रभावित नहीं हो रहे हैं।