Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
हरियाणा/ यूटर्न/21 मार्च।चैत्र नवरात्रि के तीसरे दिन मां दुर्गा के चंद्रघंटा स्वरूप की पूजा पूरे श्रद्धा भाव के साथ की जा रही है। रेवाड़ी के श्री दुर्गा मंदिर सहित शहर के विभिन्न देवी मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। भक्त मां के दर्शन के लिए लंबी कतारों में खड़े नजर आ रहे हैं और पूरा वातावरण “जय माता दी” के जयकारों से गूंज रहा है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मां चंद्रघंटा का स्वरूप अत्यंत शांतिदायक और कल्याणकारी माना जाता है। उनके मस्तक पर घण्टे के आकार का अर्धचंद्र सुशोभित होता है, जिससे उनका नाम चंद्रघंटा पड़ा। मान्यता है कि उनकी उपासना से जीवन के कष्ट दूर होते हैं और मानसिक शांति प्राप्त होती है। मंदिर के पुजारियों ने बताया कि नवरात्रि पर्व को लेकर मंदिरों को आकर्षक ढंग से सजाया गया है। सुबह 5 बजे से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो जाता है, जो देर रात तक जारी रहता है। मंदिरों में विशेष पूजा, भजन-कीर्तन, रामचरितमानस पाठ और अखंड ज्योति के दर्शन हो रहे हैं। श्रद्धालु इस दिन धूसर रंग के वस्त्र पहनकर पूजा करते हैं। दुर्गा अष्टमी पर शहर में भव्य झांकी भी निकाली जाएगी, जिसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं।