Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
मोहाली/ यूटर्न/21 मार्च।मोहाली जिले के बरौली गांव में हिंदू और सिख समुदाय द्वारा मुस्लिम समुदाय के लिए रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया, जो आपसी भाईचारे और एकता की मिसाल बन गया। इस आयोजन में विभिन्न धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर रोजा खोला और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया। पूरे कार्यक्रम के दौरान प्रेम और भाईचारे का माहौल देखने को मिला। लोगों ने बताया कि यह आयोजन केवल इफ्तार तक सीमित नहीं था, बल्कि यह आपसी सम्मान, एकता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। इस मौके पर सभी ने एक-दूसरे को रमजान की मुबारकबाद दी और देश में अमन-चैन व खुशहाली की दुआ मांगी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम समाज को जोड़ने और दूरियों को खत्म करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, बरौली की इस पहल ने पूरे पंजाब को एक सकारात्मक संदेश दिया है कि समाज की असली ताकत आपसी एकता और भाईचारे में निहित होती है। कार्यक्रम के अंत में सभी ने दुआ की कि यह प्रेम और सौहार्द हमेशा कायम रहे। साथ ही लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की अग्रिम शुभकामनाएं भी दीं। त्योहार को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद नजर आया, जिससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।