Uturn Time
Breaking
Ludhiana: नगर निगम कर्मचारियों का पंजाब सरकार के खिलाफ प्रदर्शन, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन Amritsar: अमृतसर में रेलवे ट्रैक के पास फिर मिला संदिग्ध कैमरा, सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप Jalandhar: PM मोदी के स्वागत की तैयारी तेज, केंद्रीय मंत्री बिट्टू ने लिया इंतजामों का जायजा Amritsar: बब्बर खालसा इंटरनेशनल नेटवर्क पर शिकंजा,हथियारों और विस्फोटकों की खेप बरामद, सीआई ने तीन तस्करों को दबोचा New Delhi: भारत ने पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट का किया सफल परीक्षण, 60 किमी दूर लक्ष्य पर साधा सटीक निशाना Dehradun: उत्तराखंड बना देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य, 98.7% साक्षरता दर का बनाया रिकॉर्ड Jalandhar: PM मोदी के कार्यक्रम से पहले जालंधर कैंट स्टेशन की तैयारियों का निरीक्षण, रवनीत बिट्टू ने परखी व्यवस्थाएं रेलवे क्वार्टर से मिली टेक्नीशियन की लाश, बदबू आने पर पता चला इनीशिएटर्स ऑफ चेंज के नेतृत्व में सतलुज फिल्म की बहाली को लेकर शांतिपूर्ण प्रदर्शन सेंसेक्स 1,677 अंक गिरा, गिरावट के तीन मुख्य कारण निकलकर आए सामने जगतार सिंह को मिला प्रमोशन, जॉइंट सीपी ने इंस्पेक्टर पद पर किया पदोन्नत लुधियाना में राजस्व पटवार यूनियन की बैठक, जालंधर में प्रदर्शन में शामिल होने का ऐलान
Logo
Uturn Time
फगवाड़ा/ यूटर्न/21 मार्च। चरणजीत सिंह बासी मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा स्व. स. चरणजीत सिंह बासी और स्व. कुलविंदर सिंह बासी की मधुर समृति में स्कॉलरशिप वितरण संबंधी वार्षिक समारोह हर साल की तरह ब्लड बैंक गुरु हरगोबिंद नगर फगवाड़ा में आयोजित किया गया। ब्लड बैंक के प्रधान मलकीत सिंह रघबोत्रा की देखरेख में आयोजित समारोह के दौरान मुख्य अतिथि के रूप में श्री के.के. सरदाना एम.डी. सुखजीत स्टार्च एंड केमिकल्स लि. फगवाड़ा ने उपस्थित हुए। उन्होंने कुल 6 लाख रुपये की राशि को वजीफों के रूप में बांटने का शुभारंभ करवाया। वजीफे बांटने में उनका साथ कैंब्रिज स्कूल के मुख्य प्रबंधक अमरजीत सिंह थे मलकीयत सिंह रघबोत्रा ने बताया कि फगवाड़ा के 20 स्कूलों के कुल 275 विद्यार्थियों को 10वीं की वार्षिक परीक्षा में 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने पर 2 हजार रुपये प्रति विद्यार्थी उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए स्कॉलरशिप दी गई है। ट्रस्ट की ओर से स. अमरजीत सिंह ने घोषणा की कि अगले वर्ष स्कॉलरशिप की राशि बढ़ाकर 7 लाख रुपये की जाएगी और 85 प्रतिशत से अधिक अंक हासिल करने वाले फगवाड़ा के प्रत्येक विद्यार्थी को स्कॉलरशिप का लाभ दिया जाएगा। मुख्य अतिथि के.के. सरदाना ने ट्रस्ट द्वारा विद्यार्थियों को पढ़ाई के प्रति उत्साहित करने के इस प्रयास की भरपूर सराहना की और विद्यार्थियों को विशेष रूप से विज्ञान विषय में रुचि लेने का आह्वान किया। इस दौरान प्रो. तेजिंदर ढिल्लों एवं डा. प्रो. हरनीत कौर ने भी अपने संबोधन में ट्रस्ट के प्रयास की भरपूर सराहना की। इस अवसर पर प्रिंसिपल शविंदर पाल, प्रिंसिपल मनजीत सिंह, पदम लाल इलेक्टेड गवर्नर अलायंस क्लब, तारा चंद चुंबर सचिव जी.आर.डी. कॉलेज, एस.सी. चावला, प्रो. अशोक चड्ढा, गुलाब सिंह ठाकुर, ए.पी.एस. कोछड़, नेहा गुप्ता, डिवाइन क्लब, प्रीति वधवा, सरबजीत सिंह मलिक, लायन सुखविंदर सिंह टेरी, ब्लड बैंक के प्रबंधक हरबंस लाल, प्रिं. गुरमीत पलाही, टी.डी. चावला आदि उपस्थित थे